महाविद्यालय में सावित्री बाई फुले जयंती मनाई गई

Welcome to Government Rewti Raman Mishra PG College, Distt.-Surajpur

महाविद्यालय में सावित्री बाई फुले जयंती मनाई गई


Venue : -
Date : 01-04-2022
 

Story Details

दिनाँक  04/01/2022 को महाविद्यालय के सभा कक्ष में सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत  आइक्यूएसी प्रभारी डॉ चंदन कुमार के द्वारा की गई। महिला उत्पीड़न एवं  Gender Sensitization Cell प्रभारी प्रतिभा कश्यप ने छात्राओं को सावित्रीबाई फुले की जीवन गाथा के बारे में सविस्तार बताया तथा महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल सावित्रीबाई फुले के बारे में बताया। साथ ही छात्राओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज को बदलने एवं सही दिशा देने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. एस. एन. दुबे ने सावित्रीबाई फुले के समाज में महिलाओं की स्थिति को सुधारने एवं सामाजिक आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में छात्राओं को अवगत कराया। महाराष्ट्र में सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में कैसे स्त्रियों के अधिकार अशिक्षा, छुआछूत सती प्रथा बालिया विधवा विवाह जैसी कुरीतियों पर आवाज उठाई एवं उन्हें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा इस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नैक प्रभारी डॉ विकेश कुमार झा एवं प्रो. सी.बी मिश्र, डॉ शिवानी गुप्ता एवं श्री  टी .आर राहंगडाले उपस्थित रहे।

महाविद्यालय में सावित्री बाई फुले जयंती मनाई गई Photos