वनस्पति शास्त्र विभाग में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया

Welcome to Government Rewti Raman Mishra PG College, Distt.-Surajpur

वनस्पति शास्त्र विभाग में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया


Venue : -
Date : 03-28-2023
 

Story Details

दिनांक 28 मार्च 2023 को शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय वेबीनार "FUNGI IN HUMAN WELFARE" विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एच.एन.दुबे द्वारा मुख्य वक्ता का स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम को प्रारंभ करने हेतु भूमिका प्रस्तावित की। वेबीनार के मुख्य वक्ता डॉ. सतीश चिले, रिटायर्ड प्राचार्य एवं प्राध्यापक (वनस्पतिशास्त्र) शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी, मध्य प्रदेश रहे। उन्होंने इस विषय पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया। Fungi का उपयोग मानव जीवन की सहायता के लिए एवं विभिन्न वस्तुओं के निर्माण के लिए किया जाता है इस विषय पर उन्होंने विस्तार पूर्वक अपनी बात को रखा। Fungi का मानव जीवन में बहुमूल्य उपयोग को बताया।   दिनचर्या की वस्तुओं, चिकित्सा के क्षेत्र में एवं बायो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कवक के उपयोग का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के वनस्पतिशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष श्री टी. आर. राहंगडाले द्वारा किया गया। वनस्पतिशास्त्र विभाग में पदस्थ अतिथि व्याख्याता श्रीमती सुप्रिया तिवारी द्वारा कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया गया एवं उन्हें पुनः महाविद्यालय में ऑफलाइन सेमिनार हेतु आमंत्रित किया। वेबीनार में कुल 247 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वेबीनार के पश्चात फीडबैक लिंक के द्वारा कार्यक्रम का फीडबैक लिया गया एवं प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

वनस्पति शास्त्र विभाग में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया Photos