युवा उत्सव 2022-23

Welcome to Government Rewti Raman Mishra PG College, Distt.-Surajpur

युवा उत्सव 2022-23


Venue : -
Date : 01-19-2023
 

Story Details

महाविद्यालय में 12.01.2023 से 16.01.2023 तक युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक, साहित्यिक, बौद्धिक प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली, मेहेंदी, सलाद सज्जा, भाषण निबंध, वाद-विवाद, समुहिक नृत्य, एवं सामुहिक गायन आदि विधाएं शामिल थी। रंगोली प्रतियोगिता में 6 छात्राओं ने भाग लिया, प्रथम पुस्कार बी.ए. प्रथम की छात्रा पूजा एवं अमृता ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार अकांक्षा (बी.एससी. तृतीय वर्ष) एवं कृति (बी.ए. तृतीय वर्ष) की छात्रा ने प्राप्त किया। 
‘‘मेहेंदी’’ प्रतियोगिता में 27 छात्राओं ने भाग लिया प्रथम स्थान रितु (एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर) एवं ज़िक्रा खान (बी.काॅम. प्रथम वर्ष), द्वितीय पुरस्कार हेमलता (बी.एससी. द्वितीय वर्ष), शीतल साहू (बी.एससी. तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार प्रियंका सिंह (बी.एससी द्वितीय वर्ष) एवं मनीषा (बी.एससी. द्वितीय वर्ष) की छात्रा ने प्राप्त किया।
‘‘सलाद सजा’’ 12 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें हेमलता (बी.एससी. द्वितीय वर्ष), प्रियंका (बी.एससी. द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ईशा सिंह (बी.एससी. द्वितीय वर्ष) की छात्रा ने प्राप्त किया एवं कृति एवं गंगा (बी.ए. तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‘‘भाषण प्रतियोगिता’’ में 8 छात्र-छात्राओं ने भाग लिय प्रथम स्थान अरूण गुप्ता (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर राजनीतिशास्त्र), द्वितीय स्थान प्रिति सिंह (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर समाजशास्त्र), खुशबू प्रजापति (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‘‘निबंध प्रतियोगित’’ में 6 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार ऋषभ जैन (बी.ए. तृतीय वर्ष), द्वितीय पुरस्कार अरूण कुमर गुप्ता (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर. राजनीतिशास्त्र) तृतीय पुरस्कार भुनेश्वर सिंह (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया।
‘‘वाद-विवाद’’ प्रतियोगिता में 10 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अरूण कुमार गुप्ता विपक्ष (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर राजनीतिशास्त्र) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में दीपा पटेल (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान एवं खुशबू प्रजापति (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रीति सिंह पक्ष (एम.ए. समाजशास्त्र तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान एवं शिवम साहू पक्ष (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 
‘‘सामूहिक नृत्य’’ प्रतियोागीता में 16 नृत्य समूहों ने भाग लिया जिसमें संदीप एवं साथी (करमा नृत्य) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संगीता एवं साथी (छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य) ने दितीय स्थान एवं सौम्या एवं साथी (बी.सी.ए. तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‘‘सामुहिक गायन’’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपक एवं साथी (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर राजनीतिशास्त्र), दिलेश्वर एवं साथी (बी.सी.ए. तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान, सागर एवं साथी (बी.काॅम. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उपरोक्त सभी कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रभीरी प्रो. प्रतिभा कश्यप के निर्देशन में किया गया। 

युवा उत्सव 2022-23 Photos