महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया।
Govt College Surajpur | Government Rewati raman Mishra PG College | Surajpur College-महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया।
महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया।
Date: 24-09-2026


महाविद्यालय परिसर में दिनांक 24.09.2026 (गुरूवार) को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना और एनएसएस के प्रेरणा गीत "स्वयं से पहले आप" (Not Me, But You) के सामूहिक गान के साथ हुई। 
 कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार चक्रधारी  ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के भीतर नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है।   
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक विशेष स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त, "राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका" विषय पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपने विचार रखे।   

Related Photo