शा. रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में हिन्दी विभाग द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया
Date: 12-09-2026
आज दिनांक 12/9/2026 दिन शनिवार को प्राचार्य के निर्देशानुसार शा. रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में हिन्दी विभाग द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक (हिन्दी) श्री बुद्धलाल साहू एवं सहायक शिक्षिका सुश्री रोशनी यादव तथा एम.ए. हिन्दी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे जिसमें तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कविता सिंह द्वारा मंच संचालन करते हुए हिन्दी की अपनी संस्कृति, एकता और राष्ट्रीय पहचान का महत्व बताते हुए स्वरचित कविताओं का वाचन किया एवं छात्र सूरज द्वारा बताया गया कि हमें अपने रोज के दिनचर्या में हिन्दी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए तथा छात्रा प्रियंका एवं विनिता, कृष्णा द्वारा भी हिन्दी की उन्नति के लिए आवश्यक सुझाव दिये।एवं सुश्री रोशनी यादव द्वारा हिन्दी पर विचार करते हुए यह बताया गया कि हमें हिन्दी भाषा का सम्मान हर दिन करते रहना चाहिए एवं कविताओं द्वारा के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा दिया गया।श्री बुद्धलाल साहू द्वारा यह हिन्दी भाषा पर विचार करते हुए मुख्य बिन्दुओं जैसे-हिन्दी भाषा का विकासराजनैतिक स्थिति और हिन्दीवर्तमान स्थिति और हिन्दीहिन्दी के क्षेत्र में रोजगार अवसर की जानकारी दी गई।साथ ही कार्यक्रम में उपस्थिति सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के अन्त की घोषणा किये।गौरतबल यह है कि 14 सितम्बर को सामान्य अवकाश (तीज पर्व) होने के कारण दो दिन पहले दिनांक 12/09/2026 को आयोजित किया गया