M.Sc Chemistry II Sem. students conducted soil testing. (Dissertation)
Date: 07-05-2026
M.Sc. Chemistry IV Semester के विद्यार्थियों द्वारा मृदा परीक्षण पर किया गया शोध कार्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अध्ययन के अंतर्गत मृदा के विभिन्न भौतिक एवं रासायनिक गुणों का परीक्षण किया गया। सबसे पहले मृदा के सैपल का संग्रहण किया गया, जो इस प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। सैपल संग्रहण के दौरान खेत के विभिन्न स्थानों से मिट्टी को लगभग 15 से 20 सेंटीमीटर की गहराई से लिया गया, जिससे एक प्रतिनिधि सैपल प्राप्त हो सके। प्रयोगशाला में मृदा के विभिन्न परीक्षणकिए गए, जिनमें pH, विद्युत चालकता, नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटैशियम की मात्रा का निर्धारण प्रमुख था। pH मृदा की अम्लीयता या क्षारीयता को दर्शाता है। यदि pH 7 से कम होताहै तो मृदा अम्लीय होती है, 7 होने पर तटस्थ तथा 7 से अधिक होने पर क्षारीय होतीहै। pH का पौधों की वृद्धि पर सीधा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि यह पोषक तत्वोंकी उपलब्धता को नियंत्रित करता है। विद्युत चालकता (EC) मृदा में उपस्थित घुलनशील लवणों की मात्रा को दर्शाती है।
इस कार्य की सफलता में Dr. H. N. Dubey एवं Dr. V. K.Jha का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जिनके सहयोग से विद्यार्थियों नेइस शोध को सफलतापूर्वक पूर्णकिया।