वनस्पति शास्त्र विभाग के 40 विद्यार्थियों ने किया अध्ययन भ्रमण ।
Govt College Surajpur | Government Rewati raman Mishra PG College | Surajpur College-वनस्पति शास्त्र विभाग के 40 विद्यार्थियों ने किया अध्ययन भ्रमण ।
वनस्पति शास्त्र विभाग के 40 विद्यार्थियों ने किया अध्ययन भ्रमण ।
Date: 24-03-2026


वनस्पति शास्त्र विभाग के 40 विद्यार्थियों ने किया अध्ययन भ्रमण । 

शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के वनस्पति शास्त्र विभाग के एमएससी द्वितीय सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर के 40 विद्यार्थियों ने अमृत धारा जलप्रपात का पारिस्थितिकी अध्ययन किया। प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे के निर्देशानुसार सभी विद्यार्थियों ने यह अध्ययन भ्रमण पूर्ण किया। विद्यार्थियों ने जलप्रपात के चारों ओर उपस्थित वृक्षों एवं पौधों का अध्ययन किया तथा पर्यावरण को हो रहे नुकसान के संबंध में जानकारी हासिल की। जलप्रपात के चारों ओर नमी के अनुसार उपस्थित विभिन्न पौधों ब्रायोफाइट्स, टेरीडोफाइट्स, शैवाल एवं कवक का संग्रहण भी किया। पौधों के संग्रहण के बाद विद्यार्थियों ने उनका प्रयोग उपयोग हेतु संरक्षण भी किया। सभी विद्यार्थियों ने पारिस्थितिकी तंत्र में जरूरी पौधों की संख्या और उनके प्रभाव का अध्ययन किया। विद्यार्थियों ने विभाग अध्यक्ष श्री टी.आर.राहंगडाले के मार्गदर्शन में विभिन्न जानकारी प्राप्त की, साथ ही विभाग में पदस्थ सुश्री उज्जैनी किशोर ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अमृतधारा जलप्रपात का अध्ययन करने के पश्चात विद्यार्थियों ने झुमका डेम का भ्रमण किया तथा इस पर्यटन स्थल में नौका विहार किया। जल संसाधन का उपयोग और इसे आय का साधन किस प्रकार बनाया जा सकता है इस विषय पर जानकारी हासिल की।

Related Photo