राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 - विज्ञान प्रश्नोत्तरी Day-2
Govt College Surajpur | Government Rewati raman Mishra PG College | Surajpur College-राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 - विज्ञान प्रश्नोत्तरी Day-2
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 - विज्ञान प्रश्नोत्तरी Day-2
Date: 23-02-2025


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 - विज्ञान प्रश्नोत्तरी Day-2

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 - विज्ञान प्रश्नोत्तरी

शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 के अवसर पर आज विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे के निर्देशन में किया गया।

छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर से पदस्थ डॉ. जे. के. राय, साइंटिस्ट ए ने संपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। आज के इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों का लिखित परीक्षण (रिटन टेस्ट) आयोजित किया गया, जिसमें कुल 25 प्रश्न दिए गए थे। इस आधार पर शीर्ष 12 विद्यार्थियों का चयन कर तीन-तीन विद्यार्थियों की चार टीमें बनाई गईं और मंच पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।

कुल पांच चरणों में प्रश्नोत्तरी में प्रश्न पूछे गए। सभी टीमों ने अपने जवाब दिए, साथ ही दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों से भी अनेक प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने बहुत ही रुचि के साथ इसमें भाग लिया और सभी विद्यार्थी लाभान्वित हुए। लिखित परीक्षण में कुल 86 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे ने सभी विद्यार्थियों को विज्ञान के विकास, प्रचार एवं प्रसार के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का आयोजन विश्व स्तर पर भारत के युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा (कोऑर्डिनेटर) श्री टी. आर. राहंगडाले द्वारा तैयार की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुश्री प्रतिभा कश्यप, डॉ. रश्मि पांडेय, श्री सी. बी. मिश्र, डॉ. विकेश कुमार झा, डॉ. चंदन कुमार, श्री अनिल चक्रधारी, श्री दीपचंद इक्का, डॉ. सलीम किस्पोट्टा, श्री बुधलाल साहू, डॉ. सुप्रिया तिवारी, दिव्या आदित्य सिन्हा, साधना भगत, प्रांजना साहू और पूर्णिमा राजवाड़े ने सहयोग प्रदान किया।

Related Photo