शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का आयोजन
शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर से पदस्थ डॉ. जे. के. राय, साइंटिस्ट ए ने संपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। महाविद्यालय के डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी, सहायक प्राध्यापक, राजनीति शास्त्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को प्राचीन विज्ञान और आधुनिक विज्ञान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पाषाण काल से लेकर वर्तमान के आधुनिक आविष्कारों तक विज्ञान के विकास को रोचक तरीके से समझाया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित करने के लिए पोस्टर बनाए। कुल 56 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे ने सभी विद्यार्थियों को विज्ञान के विकास, प्रचार और प्रसार में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का आयोजन विश्व स्तर पर भारत के युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम की रूपरेखा (कोऑर्डिनेटर) श्री टी. आर. राहंगडाले द्वारा तैयार की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुश्री प्रतिभा कश्यप, डॉ. रश्मि पांडेय, श्री सी. बी. मिश्र, डॉ. विकेश कुमार झा, डॉ. चंदन कुमार, श्री अनिल चक्रधारी, श्री दीपचंद इक्का, डॉ. सलीम किस्पोट्टा, श्री बुधलाल साहू, डॉ. सुप्रिया तिवारी, दिव्या आदित्य सिन्हा, साधना भगत, प्रांजना साहू और पूर्णिमा राजवाड़े ने सहयोग प्रदान किया।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का यह आयोजन विज्ञान के प्रति युवाओं में जागरूकता और रुचि बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।