महाविद्यालय में एक समृध्द केन्द्रीय ग्रंथालय है। महाविद्यालय ग्रंथालय की स्थापना 1984-85 में हुई। वर्तमान में ग्रंथालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर लगभग 36,786 पुस्तकें हैं, साथ ही मुद्रित एवं डिजिटल पत्रिका एवं पुस्तकें उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राओं के लिए सर्व सुविधा युक्त वाचनालय की व्यवस्था है। स्नातकोत्तर के कक्षाओं हेतु पृथक से विभागीय ग्रंथालय की सुविधा छात्र-छात्राओं के अध्ययन अध्यापन हेतु उपलब्ध है ग्रंथालय महाविद्यालय का प्रमुख शिक्षा का केन्द्र होने के साथ-साथ ज्ञान संसाधन (सूचना केन्द्र) भी होता है। छात्र-छात्राओं के शिक्षा संकाय के शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप पुस्तकों का संग्रह एवं पत्रिकाओं की सदस्यता ली गई है। अध्ययन कक्ष में बैठक क्षमता 30 विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं शोधार्थियों के लिए 15 सीट उपलब्ध है। ग्रंथालय प्रभावी सूचना पुर्नप्राप्ति और प्रसार के लिए ई-संसाधनों और आधुनिक तकनीको से सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर है। पुस्तकालय Inflibnet के N-List डाटा बेस द्वारा ऑनलाईन संसाधन प्रदान कर रहा है। आज कल आई.सी.टी. के विकास से संसाधन प्रमुख रूप में ऑनलाईन प्रकाशित होता है। ऐसे कई संसाधन है जो स्वतंत्र रूप से उपलब्ध है। Koha Software के मदद से पुस्तकालय का कम्प्यूटरीकरण किया गया है। ग्रंथालय गुणवत्तापूर्ण ग्रंथ और आधुनिक तकनीकों के द्वारा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ’’लेकिन पाठक के स्पर्श के बिना नहीं‘‘। ग्रंथालय दृष्टि- उपयोक्ता संतुष्टि पुस्तकालय का अंतिम (परम) उद्देश्य है।