एन.सी.सी. यूनिट के द्वारा पुनीत सागर अभियान चलाया गया।

Welcome to Government Rewti Raman Mishra PG College, Distt.-Surajpur

एन.सी.सी. यूनिट के द्वारा पुनीत सागर अभियान चलाया गया।


Venue : -
Date : 01-21-2023
 

Story Details


एन.सी.सी. कैडेट्स की इकाई के द्वारा छठ घाट में स्वच्छा अभियान के तहत समस्त जल स्त्रोंतो की सफाई किया जाना है। इस तारतम्य में रेणुका नदी के तट पर छठ घाट जो कि छठ पर्व के पश्चात काफी अस्वच्छ हो गया था, उसे 2 कि.मी. के क्षेत्र में सफाई अभियान एन.सी.सी. कैडेट्स के द्वारा चलाया गया। उत्क कार्यक्रम एन.सी.सी. के कमान अधिकारी कर्नल सतीश कुमार गुप्ता के आदेशानुसार सम्पन्न कराया गया। उक्त अभियान में 15 जे. डी. कैडेट्स शासकीय बालक उ0मा0मि0 सूरजपुर एवं 17 कैडेट्स एस.डी. कैडेट्स शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने श्रमदान किया। समस्त अभियान का सफल संचालन एन.सी.सी. यूनिट के एन.सी.सी. आफिसर सूनील दत्त तिवारी तथा दीपचंद एक्का के द्वारा किया गया। प्राचार्य डाॅ. एच.एन. दुबे शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर तथा प्राचार्य श्री लेफ सिंह, शासकीय बा0उ0मा0वि0 सूरजपुर एवं गायत्री परिवार सूरजपुर के जिला समन्वयक शिव शंकर कुशवाहा व सीनीयर कैडेट्स विक्की विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।