शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर (छ.ग.) में नवीन एन.सी.सी. यूनिट प्रारम्भ।
Govt College Surajpur | Government Rewati raman Mishra PG College | Surajpur College-शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर (छ.ग.) में नवीन एन.सी.सी. यूनिट प्रारम्भ।
शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर (छ.ग.) में नवीन एन.सी.सी. यूनिट प्रारम्भ।
Date: 02-11-2022


महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं वर्तमान अपर संचालक, उच्च शिक्षा डाॅ.एस.एस. अग्रवाल एवं जनभागीदारी अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल तथा वर्तमान प्राचार्य डाॅ. एच.एन. दुबे के अथक प्रयास से शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अन्ततः एन.सी.सी. यूनिट की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति प्रदान करते हुए 7 सी. जी. एन.सी.सी बटालियन बिलासपुर के कमान अधिकारी कर्नल सतीष कुमार गुप्ता ने तत्काल कार्यवाही प्रारम्भ करते हुये आज दिनांक 02 नवम्बर, 2022 को एन.सी.सी. प्रथम वर्ष की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करा ली।
यूनिट में 53 कैडेट की भर्ती तीन वर्षों में की जानी है। प्रथम वर्ष-18, द्वितीय वर्ष-18, तृतीय वर्ष-17, इस शर्तों में 33 प्रतिशत स्थान छात्राओं के लिए आरक्षित है।

प्रथम वर्ष में 12 छात्र सैनिक
06 छात्रा सैनिक
04 रिजर्व की भर्ती की गई।
उल्लेखनीय है कि सूरजपुर में शासकीय बा. उ. मा. विद्यालय में एन.सी.सी. के ‘।’ ब्मतजपपिबंजम के पश्चात महाविद्यालय में एन.सी.सी. नहीं होने के कारण छात्रों को सी. सर्टिफिकेट नहीं मिल पाता था। जिसके कारण उन्हें अम्बिकापुर में प्रवेश लेना पड़ता था। अब उन्हें सूरजपुर महाविद्यालय में ही एन.सी.सी. का ‘ब्’ ब्मतजपपिबंजम मिल पाएगा। कैडेट की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए भारतीय सेना से हवलदार विवेकानंद शासकीय बा.उ.मा. विद्यालय सूरजपुर के एन.सी.सी अधिकारी श्री सुनील दत्त तिवारी महाविद्यालय के एन.सी.सी. के केयर टेकर दीपचंद एक्का, महाविद्यालय के श्री टी. आर. राहंगडाले (सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र), श्री अनिल कुमार चक्रधारी (सहायक प्राध्यापक भौतिकशास्त्र) तथा सीनियर कैडेट विक्की विश्वकर्मा का उल्लेखनिय सहयोग रहा। 
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जनभागीदारी अध्यक्ष ने उक्त एन.सी.सी. यूनिट प्रारम्भ करने के लिए कमान अधिकारी कर्नल सतीष कुमार गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल. संजीव राय, एस. एन. रंजीत सिंह, हवलदार विवेकानंद एवं शासकीय बा. उ. मा. विद्यालय सूरजपुर के एन.सी.सी. अधिकारी के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। 

Related Photo